Sunday, 22 November 2020

महिलाएं ले सकती हैं अब लोन(LOAN) बिजनेस के लिए बिना किसी गारंटी, ये बैंक अब देगा 10 लाख रुपए तक का लोन(LOAN)

New Delhi महिलाओं के  स्व-रोजगार और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के मकसद से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें सरकार और  अलग-अलग कई बैंक भी अपना योगदान दे रहे हैं। इसी के तहत स्मॉल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (Development) बैंक (SIDBI) की ओर से खास स्कीम चलाई जा रही है। जिसमें महिला को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन  ले सकती है अच्छी बात यह है कि इसमें महिलाओं को किसी भी प्रकार की गारंटी या सिक्योरिटी की आवश्यकता  नहीं पड़ेगी।

महिलाओं  को उद्योग निधि योजना से मिलेगी मदद(Support)

स्मॉल (Small) इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक की ओर से महिलाओं को ये लोन महिला उद्योग निधि योजना के तहत दिया जाएगा। इसमें महिलाएं  घर बैठे छोटे- छोटे  बिजनेस से अच्छी कमाई कर सकेंगी इसके लिए बैंक 10 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराया जाएगा   इसके लिए किसी भी तरह की  सिक्योरिटी (Security) या गारंटी की जरूरत नहीं होती है। योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि  का उपयोग छोटे व्यवसाय (MSME) जैसे- मैन्चुफैक्चरिंग कारखाना और प्रॉडक्शन (Prodcution) से जुड़ी गति विधियों में किया जा सकता है। इसमें लोन भुगतान की अधिकतम अवधि 10 साल की तय की गयी है।

लोन लेने के लिए ध्यान रखनी होंगी ये कुछ  बातें

1.छोटे बिज़नेस (MSME), अति-छोटे बिज़नेस  (SSI) की शुरुआत करने के लिए आवेदक महिला को  किसी उद्योग से जुड़ा होना जरूरी है।

2.बिज़नेस  में महिला उद्यमी का मालिकाना हक़ कम से कम 51% होना चाहिए।

3.बिज़नेस ऐसा हो जिसमें 5 लाख रुपए न्यूनतम और अधिकतम 10 लाख रुपए का खर्च आए। इससे ज्यादा  लोन नहीं मिलेगा।

4.योजना (Scheme )के तहत दिए जाने वाले लोन पर लगने वाली ब्याज की दरें SIDBI की ओर से तय करी जाएंगी।

5.स्वीकृत लोन के संबंधित बैंक (Bank) प्रति वर्ष  सालाना 1% का सर्विस टैक्स लिया जाएगा

इन उद्योगों को मंजूरी (Approval)

महिला उद्योग योजना के तहत ब्यूटी पार्लर (Beauty parlor ), सैलून, सिलाई, कृषि एबं  कृषि उपकरणों की सेवा, कैंटीन और रेस्टोरेंट, नर्सरी, लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग, डे केयर सेंटर, कम्प्यूटराइज़्ड डेस्क टॉप पब्लिशिंग, केबल टीवी नेटवर्क, फोटोकॉपी (ज़ेरॉक्स) सेंटर, सड़क परिवहन ऑपरेटर, प्रशिक्षण संस्थान, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल गैजेट्स रिपेयरिंग, जैमजेली मुरब्बा बनाना आदि छोटे (Small Business)उद्योग शुरू किए जा सकते हैं। इन बिजनेस के लिए बैंक महिला उद्योग को लोन दिया जायेगा  

No comments:

Post a Comment

श्री कृष्णा ब्रिज बाल लीला मथुरा वृन्दावन in hindi

  श्री कृष्ण (Shee Krishna) का जन्म भादो की अष्टमी अंधेरी और तूफानी आधी रात को Mathura जेल मै कंस मामा के यहां हुआ था। जिसने अपनी बहन और बहन...